गेट्रर हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दनम नागेंद्र और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री मुकेश गौड़ की ओर से यह मांग की गई है। इन दोनों को सत्ताधारी कांग्रेस के सात विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है।
नागेंद्र और गौड़ दोनों हैदराबाद से हैं और अलग तेलंगाना राज्य की मांग कर कर रही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सुर में सुर मिलाने की वजह से इन दोनों को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।
हाल ही में हैदराबाद और आसपास की नगरपालिकाओं और गांवों को मिलकार गेट्रर हैदराबाद बनाया गया था। दोनों मंत्रियों ने अपने पत्र में कहा है कि हैदराबाद में आंध्र और रायलासीमा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बसते हैं और इसे तेलंगाना के साथ जोड़ना लोगों के हितों के लिए नुकसानदेह होगा।
दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के. रोसैया को अपनी राय से अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों से वादा किया है कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा।
उधर, टीआरएस और अन्य संगठनों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हैदरबाद हर हाल में प्रस्तावित तेलंगाना राज्य का हिस्सा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications