राजकुमार चार्ल्स ने सुरक्षाकर्मी से उधार लिए थे 3000 पाउंड
एक समाचार पत्र ने दावा किया है कि चार्ल्स ने यात्रा के खर्चे के लिए अपने सुरक्षाकर्मी से यह रकम उधार ली थी। यह अलग बात है कि 4 दिसंबर, 2007 को स्कॉटलैंड यार्ड के माध्यम से यह रकम सुरक्षाकर्मी को लौटा दी गई थी।
समाचार पत्र 'इंडिपेंडेंट' के मुताबिक राजकुमार चार्ल्स ने नवंबर 2007 में तुर्की और युगांडा के दौरे के दौरान रॉयल प्रोटेक्शन टीम के अपने एक सुरक्षाकर्मी से 2744.34 पाउंड उधार लिए थे। चार्ल्स के साथ उनकी पत्नी कैमिला और कार्नवेल की राजकुमारी भी थीं।
पुलिस प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा, "कई बार ऐसा होता है जब जरूरत पड़ने पर सुरक्षाकर्मी अपने मातहतों के लिए खर्च करते हैं। यह रकम बाद में मातहतों को लौटा दी जाती है।"
पूर्व मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रोटेक्शन अधिकारी केन व्हाफ्रे कहते हैं, "ऐसा बहुत कम होता है, जब राजघरानों के लोग अपने साथ नगद या क्रेडिट कार्ड लेकर चलते हों। किसी यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों को ही उनके खर्चे वहन करने पड़ते हैं। यह बहुत आम बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications