प्रणब और साथियों ने केक काट सोनिया का जन्मदिन मनाया
इस मौके पर केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखण्ड कांग्रेस के महासचिव शैलेश सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।
विधानसभा चुनाव के लिए यहां प्रचार करने आए मुखर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हम जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।"
सिन्हा ने आईएएनएस से कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को बधाई देने के लिए पांच पाउंड वजन का केक तैयार किया था। उन्होंने कहा, "हमने प्रणब दा से केक काटने का आग्रह किया और वह तैयार हो गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications