तेलंगाना मसले पर राज्यसभा में भाजपा का हंगामा (लीड-1)

राव बीते 11 दिनों से पृथक तेलांगाना राज्य के गठन की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसी मसले पर हंगामे की वजह से बुधवार दिन में राज्यसभा की कार्यवाही लगातार 20 मिनटों तक बाधित रही। सदन में मौजूद केंद्रगृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पूरी कार्यवाही के दौरान चुप्पी साधे रखी।

भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, "मैं कल हैदराबाद में था और चिकित्सकों ने मुझे बताया कि राव की हालत बहुत गंभीर है और अगर वह दवा और भोजन ग्रहण नहीं करते तो स्थिति नियंत्रण से बाहर चली जाएगी। मैं सरकार का ध्यान इस ओर खींचना चाहता हूं। सरकार क्यों चुप है?"

पार्टी के एक अन्य सदस्य एस. एस. आहलूवालिया ने पूछा, "यह एक भावुक और गंभीर मुद्दा है। गृह मंत्री सदन में मौजूद हैं। इस पर वह बयान क्यों नहीं देते?"

सरकार की ओर से उत्तर न दिए जाने पर भाजपा के सदस्य रुद्र नारायण पांडे और प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में सभापति के आसन के समीप आ गए। इसके बाद उप सभापति के. रहमान खान ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+