छत्तीसगढ़ से 3 लाख टन बॉक्साइट का भंडार मिला
रांची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के मजबूत गढ़ बस्तर जिले के कुदरवाही गांव में लगभग 300,000 लाख टन बॉक्साइट अयस्क के नए भंडार का पता चला है।
छत्तीसगढ़ खनन विकास निगम (सीएमडीसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बस्तर जिले में केशकल इलाके के कुदरवाही गांव में 300,000 लाख टन बॉक्साइट का भंडार पाया गया है। यह भंडार 20 हेक्टेयर में फैला है।"
अधिकारी ने कहा, " यह उच्च गुणवत्ता वाला भंडार है और अगले तीन चार महीनों के भीतर सीएमडीसी द्वारा यहां खुदाई शुरू करने का इरादा है।"
अधिकारी ने यह भी कहा कि इस इलाके में नक्सलियों की मजबूत पैठ के कारण इस इलाके में खनन कार्य शुरू करना काफी कठिन होगा।
गौरतलब है कि राज्य का बस्तर जिला राजधानी रायपुर से 300 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications