चंद्रशेखर राव का दवा लेने से इंकार, हालत बिगड़ी
इस बीच राव का अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। उनकी देखरेख कर रहे निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) के चिकित्सकों ने कहा है कि यदि उनका अनशन जारी रहा तो उनकी हालत और बिगड़ जाएगी।
महबूबनगर से सांसद राव चिकित्सकों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं और तो और बुधवार को उनके रक्त के नमूने भी प्रयोगशाला नहीं भेजे जा सके।
चिकित्सकों ने कहा कि उनके रक्त में प्रोटीन और वसा का स्तर घटता जा रहा है और उनका वजन भी कम हो रहा है। निम्स की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है, "रक्त में प्रोटीन की मात्रा घटने के साथ उनमें प्रोटीन की कमी के संकेत उभर रहे हैं और वह कमजोर होते जा रहे हैं।"
चिकित्सकों ने कहा कि बेहद जरूरी होने के बावजूद राव ने नसों के जरिए दवा लेने से इंकार कर दिया है। बुलेटिन में कहा गया है, "उन्हें फौरन कुछ खाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उनकी हालत और भी बिगड़ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications