वाजपेयी पर बेनी की टिप्प्णी के लिए प्रधानमंत्री ने माफी मांगी (लीड-1)
रूस दौरे से मंगलवार रात स्वदेश लौटे सिंह ने लोकसभा में कहा, "वर्मा की टिप्पणी अनुचित थी। उनकी टिप्पणी के लिए मैं सरकार की ओर से सदन से माफी मांगता हूं।"
संसद की कार्यवाही बुधवार को शुरू होने पर भाजपा ने इस मसले पर सरकार से माफी की मांग की थी। वर्मा ने मंगलवार को लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा में भाग लेते हुए वाजपेयी के खिलाफ टिप्पणी की थी।
वर्मा ने बाद में यह कहते हुए खेद जताया था कि उनकी टिप्पणी से भाजपा सांसद आहत हुए हैं। इस पर भाजपा ने असंतोष जाहिर करते हुए सदन में हंगामा जारी रखा था।
जनता दल-युनाइटेड के नेता शरद यादव और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने भी इस बात पर जोर दिया था वर्मा इस मामले में माफी मांगे।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि वर्मा की टिप्पणी अपमानजनक अभिव्यक्ति है और इसे रिकार्ड से हटा दिया गया। इस पर गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी अफसोस जताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications