लोकसभा में चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य पर चिंता जताई गई

सरकार की ओर से संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. नारायणस्वामी ने राव से अनशन समाप्त करने की अपील की। सदन के सभी दलों के नेताओं ने एक मत से राव से अनशन समाप्त करने की अपील की, हालांकि दलों के बीच राव की मांग को लेकर मतभेद थे।

अपने संदेश में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि राव की स्थिति ठीक नहीं है और हम सभी उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतित है।

राव आंध्र प्रदेश के महबूब नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

अलग तेलंगाना को पूर्ण समर्थन देते हुए सदन में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले को सुलझाने के लिए कहा।

आडवाणी ने कहा, "राव सदन के एक सम्मानित सदस्य हैं। उनके स्वास्थ्य की स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। तेलंगाना का मामला महत्वपूर्ण और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।"

शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि 'अनशन तोड़ने का सवाल अहम है।'

जनता दल-युनाइटेड के नेता शरद यादव ने कहा कि स्थिति विस्फोटक है और राव को कुछ हो गया तो स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। सरकार को निश्चित रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+