तेलंगाना मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव का अनशन बुधवार को, 11वें दिन भी जारी है।

टीआरएस विधायकों के सदन द्वारा अलग तेलंगाना राज्य का प्रस्ताव लाने या इस मुद्दे पर त्वरित चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहने पर विधानसभा अध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित की। तीसरी बार उन्होंने दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी टीआरएस की इस मांग का समर्थन किया। जबकि कांग्रेस सरकार का कहना था कि इस मुद्दे पर शुक्रवार को चर्चा कराई जाएगी।

टीआरएस के 10 विधायकों के अध्यक्ष के आसन के पास पहुंचकर लगातार 'जय तेलंगाना' के नारे लगाने से सदन की कार्यवाही में बाधा आई।

इससे पहले मुख्यमंत्री के. रोसैया ने कहा कि यह मुद्दा केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। उन्होंने विधायकों से कहा, "यह एक संवेदनशील मुद्दा है। हम इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं ला सकते हैं।"

मुख्यमंत्री और अध्यक्ष ने सदन की ओर से टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से उनका अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष ने कहा, "राव का स्वास्थ्य राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। हम उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध करते हैं।"

प्रमुख विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी राव से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है। विपक्ष के नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अलग तेलंगाना के लिए प्रस्ताव लाने की मांग का समर्थन करती है।

सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो जाने के बाद टीआरएस विधायक विधानसभा परिसर में ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। उन्हें भाजपा, माकपा और प्रजा राज्यम पार्टी का समर्थन प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+