मोटापे का शिकार हो सकते हैं जल्दबाजी में खाने वाले
महिलाएं आमतौर पर आवेग में भोजन करती हैं या फिर खान-पान को लेकर जरूरत से ज्यादा सतर्क रहती हैं। यही कारण है कि वे अपने मोटापे पर नियंत्रण नहीं रख पातीं।
इन दोनों समूहो में शामिल महिलाएं अपने भोज्य पदार्थो में पोषण की तलाश करती हैं और यही वजह है कि वे आमतौर पर जरूरत से अधिक भोजन ग्रहण कर लेती हैं।
इस विषय को लेकर हुए शोध में शामिल मिनेसोटा विश्वविद्यालय के फूड इंडस्ट्री सेंटर के शोधकर्ता डेनिस डेगेनेफी ने कहा, "भोजन को लेकर लोगोंे की आम सोच यह है कि यह मोटापा और वजन बढ़ाने का काम करता है।"
इस शोध के दौरान 200 महिलाओं को भोजन के प्रति उनके रवैये के आधार पर पांच अलग-अलग समूहों में बांटा गया। इन समूहों में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 46 वर्ष थी और वे सभी काफी शिक्षित थीं।
इस शोध का परिणाम 'हेल्थ एजुकेशन एंड बिहेवियर' जर्नल के दिसंबर अंक में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications