कोड़ा और उनके पूर्व सहकर्मी को अस्पताल ले जाया गया
रांची, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी कमलेश सिंह को चिकित्सकीय जांच के लिए बुधवार को रांची जेल से राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में ले जाया गया।
बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक दीपक विद्यार्थी ने आईएएनएस को बताया, "सतर्कता अदालत के निर्देश पर उन्हें राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में जांच के लिए लाया गया है।"
जेल अधीक्षक ने कहा, " आरआईएमएस के चिकित्सक जांच के बाद ही यह फैसला करेंगे कि उन्हें वापस जेल भेजा जाएगा या अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।"
चिकित्सकों से अनुमति मिलने पर अस्पताल में दोनों से पूछताछ की जा सकती है।
गौरतलब है कि कोड़ा और कमलेश को गत 30 नवंबर को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इनके अलावा दो पूर्व कैबिनेट मंत्री एनोस इक्का और हरिनारायण राय उसी जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications