तीन महीने से बंद हैं मणिपुर के स्कूल, कॉलेज

जुलाई में हुई एक युवा की कथित हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही 'ऑल मणिपुर स्टुडेंट्स यूनियन' (एएमएसयू) के आह्वान पर तीन महीने पहले नौ सितम्बर से स्कूलों और कॉलेजों को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया था।

मणिपुर सरकार तीन महीने से चल रहे इस गतिरोध को खत्म करने में बुरी तरह विफल रही है।

इस बीच हजारों छात्रों का भविष्य इससे प्रभावित हो रहा है।

छात्रों के नाराज माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य बिगाड़ने के लिए एएमएसयू और सरकार दोनों को दोष दे रहे हैं।

मणिपुर में कक्षा एक से दसवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं सामान्य रूप से नवंबर के अंत में होती हैं और मणिपुर का शैक्षिक सत्र जनवरी-फरवरी में शुरू होता है।

एक अभिभावक बिमल सिंह का कहना है, "अब तक आधी पढ़ाई भी नहीं हुई है और इसलिए वार्षिक परीक्षाएं भी नहीं हो सकेंगी।"

कुछ स्कूलों ने दोबारा पढ़ाई शुरू कराने की कोशिश की थी लेकिन प्रदर्शनकारियों ने करीब एक दर्जन शिक्षा संस्थानों को आग के हवाले कर उनके प्रबंधन को दोबारा स्कूल बंद करने के लिए मजबूर कर दिया।

मणिपुर सरकार अब अपनी शैक्षिक कार्यसूची में परिवर्तन करने के विषय में विचार कर रही है। वार्षिक परीक्षाएं फरवरी में हो सकती हैं और नया सत्र अप्रैल से शुरू हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+