अलकायदा का स्पेनिश सहायताकर्मियों को बंधक बनाने का दावा

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक टीवी चैनल अल जजीरा पर मंगलवार को अलकायदा की ओर से एक टेप जारी किया गया। इस टेप में खुद को संगठन का प्रवक्ता बताने वाले सालेह अबू मोहम्मद ने कहा, "मुजाहिदीनों की दो इकाइयों ने विगत 25 नवंबर को पहले माली से एक फ्रांसीसी नागरिक और फिर 29 नंवबर को मॉरितोनया में तीन स्पेनिश नागरिकों को बंधक बनाया था।"

अबू मोहम्मद ने कहा कि अलकायदा फ्रांस और स्पेन की सरकारों को अपनी शर्तो से अवगत करवाने के लिए पत्र भेजेगा।

स्पेन के तीन नागरिकों अल्बटरे विलाल्टा (35), एलीशिया गोमेज (35) और रॉक पास्कल (50) को पिछले महीने बंधक बनाया गया था। ये सभी स्पेन की स्वयंसेवी संस्था 'बार्सिलोना-एकियो सोलिदेरिया' के लिए काम करते हैं।

स्पेन के विदेश मंत्री मिग्वेल एंजेल मोराटिनॉस ने कहा कि अलकायदा ने अभी तक स्पेन की सरकार से संपर्क नहीं किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+