बाघ अभ्यारण्यों की स्थिति खराब : जयराम रमेश
रमेश ने यहां पत्रकारों से कहा, "देश के 38 बाघ अभ्यारण्यों में से 17 खराब स्थिति में हैं और हमने बाघ अभ्यारण्यों की स्थिति जानने के लिए एक कार्रवाई दल का गठन किया है।"
कार्रवाई दल इन बाघ अभ्यारण्यों की स्थिति में सुधार के लिए सुझाव देगा।
रमेश ने कहा, "उड़ीसा के सिमलिपाल बाघ अभ्यारण्य को पायलट परियोजना के लिए चुना गया है।"
उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर दंड सुनिश्चित करने के लिए अगले बजट सत्र में वन्य जीव संरक्षण एवं प्रबंधन संशोधन विधेयक रखा जाएगा।
रमेश ने कहा, "विधेयक में काला धन एवं विदेशी मुद्रा कानून के बराबर ही दंड के प्रावधान होंगे।"
मंत्री ने बाघों का शिकार रोकने के लिए नेपाल और म्यांमार के साथ देश की अंतर्राष्ट्रीय समीओं पर पुलिस व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications