अपहरण के आरोप में 7 के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मंगलवार देर रात अमहट इलाके से अपहृत सुपरवाइजर व अन्य लोगों को बरामद कर एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार भी किया है। जिले के कमरौली थाना-प्रभारी उमाशंकर उत्तम ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अपहरण के आरोप में मंगलवार देर रात रोशन सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अगल-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
उत्तम ने बताया कि मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों व सुपरवाइजर के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं पर स्थानीय इसौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक चंद्रभद्र सिंह के समर्थक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ता स्थानीय विधायक के समर्थक हैं या नहीं इसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा।
दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को एक निजी मोबाइल कंपनी के टावरों पर डीजल की आपूर्ति करने जा रहे कंपनी के सुपरवाइजर प्रिंस सिंह व उनके दो सहयोगियों को वाहन सहित लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कमरौली बाजार के पास अपहरणकर्ताओं ने गाड़ी सहित अगवा कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications