'दक्षिण एशिया में स्थायित्व के लिए कश्मीर विवाद का हल जरूरी'

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मुलेन ने यहां विदेशी संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भविष्य में कश्मीर समस्या का हल बेहद महत्वपूर्ण नतीजा माना जाएगा। निश्चित तौर पर भारत और पाकिस्तान के लिए यह प्रमुख चिंता है।" आगे उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में स्थिरता के लिए कई और दूसरे मसले भी महत्वपूर्ण हैं।" उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उनसे भारत के साथ लगी अपनी सीमा के बारे में पाकिस्तान की चिंताओं को दूर करने के अमेरिकी प्रयासों के बारे में पूछा गया।

जम्मू-कश्मीर में सैनिकों की संख्या में कटौती के भारत के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ इस राज्य की सीमा को तनाव रहित बनाने की पहल इस क्षेत्र में दीर्घकालीन स्थिरता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर तनाव समाप्त कर इस क्षेत्र में स्थिरता कायम की जा सकती है। इस दिशा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने जो फैसला लिया है, वह बेहद सकारात्मक है और इससे मैं प्रभावित हूं। मुझे फिलहाल नहीं मालूम कि कश्मीर में सैन्य कटौती का स्तर क्या रहेगा, पर निश्चित तौर पर यह बेहद सकारात्मक कदम है।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व, राजनयिक नेतृत्व एवं सैन्य नेतृत्व को प्रेरित करने और उनकी पहल का स्वागत करने की जरूरत है। मुलेन ने यह भी कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से लगी पाक सीमा पर आतंकवादियों की सक्रियता को लेकर पाक की चिंता को दूर करने के लिए अपने आतंक विरोधी अभियान को और सशक्त बनाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+