रसायन उर्वरकों के अवैध भंडारण पर व्यापारी के खिलाफ लगा रासुका
भोपाल 9 दिसंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सतना जिले में निरीक्षण के दौरान एक व्यापारी के प्रतिष्ठान में रसायन उर्वरकों और कीटनाशक का अवैध भंडारण एवं मिलावट पाए जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार सतना की सब्जी मण्डी स्थित मनीष अग्रवाल के प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में रसायन उर्वरकों और कीटनाशक पदार्थो के अवैध भंडारण एवं मिलावट का मामला सामने आया। किसानों को मानक के अनुरूप रसायन उर्वरक उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत उर्वरक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सुखवीर सिंह ने व्यापारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 (2)3 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने के निर्देश दिया है।
उधर, मंदसौर में जिलाधिकारी जी. एस. सारस्वत ने गरोठ तहसील में अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी बोलिया में यूरिया को अवैध रूप से अधिक कीमत पर बेचे जाने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान एवं गोदाम को सील कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications