शेयर कारोबारी ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार लसूड़िया थाने के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले विश्वदीप ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
उसके परिजनों का कहना है कि वह शेयर का कारोबार करता था। कारोबार में घाटा होने पर वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। इस नुकसान से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
लसूड़िया थाने के प्रभारी वी. एस. द्विवेदी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, " विश्वदीप ने शेयर के कारोबार में घाटा होने से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications