तेलंगाना मुद्दे पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्य सभा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की ओर से तेलंगाना मुद्दे पर सरकार से बयान की मांग करने के बाद हुए हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भाजपा ने शून्य काल के दौरान पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की बिगड़ती हालत और इस पूरे मुद्दे पर सरकार के बयान की मांग की।

भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि राव की बिगड़ती हालत चिंता का विषय है। पार्टी के एक अन्य सदस्य एस. एस. आहलूवालिया ने पूछा, "गृह मंत्री सदन में मौजूद हैं। इस पर वह बयान क्यों नहीं देते?"

सरकार की ओर से उत्तर न दिए जाने पर भाजपा के सदस्य नरेंद्र पांडे और प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में सभापति के आसन के समीप आ गए। इसके बाद उप सभापति के. रहमान खान ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+