आस्ट्रेलिया में फिर हुआ भारतीय छात्र पर हमला
पुलिस ने बुधवार को बताया कि भारतीय छात्र (28) ने टैक्सी कोलिएर क्रेसेंट इलाके में अपनी महिला मित्र के घर के बाहर खड़ी की। इसके बाद उसने अपनी मित्र को फोन कर रात का खाना लाने के लिए कहा।
स्थानीय समचार पत्र 'द एज' के अनुसार वह अपनी दोस्त से बात ही कर रहा था कि उस पर हमला किया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ग्रेग जॉनसन ने बताया कि भारतीय छात्र की दोस्त ने हमले के बाद फोन पर उसे चीखते हुआ सुना।
जब उसकी दोस्त घर से बाहर आई तो वह कार के बाहर गिरा हुआ था। उसके सीने पर चाकू से वार किया गया था। घायल छात्र यहां के रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती है।
जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि इस घटना में कोई दूसरी कार तो शामिल नहीं थी। भारतीय छात्र की टैक्सी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त भी है।
एक अधिकारी ने कहा, "हम इस दिशा में जांच कर रहे हैं कि यह सड़क पर हुए विवाद का नतीजा हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications