गोर्शकोव सौदा पूरा हुआ: विदेश सचिव

राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव के बीच हुई वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठा।दोनों नेताओं ने कीमत और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। राव ने संवाददाताओं को बताया कि मुद्दे का सफलतापूर्वक हल निकाल लिया गया।
दोनों पक्षों के लिए संतोषजनक
विदेश सचिव ने गोर्शकोव की कीमत के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया। इससे पहले सूत्रों ने कहा कि गोर्शकोव की कीमत दोनों पक्षों के लिए संतोषजनक है। विमानवाहक पोत भारत को कब दिया जाएगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समय तीन दिवसीय रूस दौरे पर हैं। इस दौरान छह द्विपक्षीय सौदों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें असैन्य परमाणु सहयोग के विस्तार का भी एक समझौता शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications