मुंबई हमले के आरोपी हेडली पर मुकदमा

हेडली (49) फिलहाल संघीय हिरासत में है। उसे तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी महा न्यायवादी कार्यालय से यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "आज दाखिल किए गए नए संघीय आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि डेनमार्क के एक समाचार पत्र और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ आतंकी हमले के लिए अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया शिकागो निवासी हेडली मुंबई हमले में भी शामिल रहा है, जिसमें 170 लोग मारे गए थे। मरने वालों में तीन अमेरिकी भी शामिल थे।"
अधिकारियों ने पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त मेजर, अब्दुर रहमान हाशिम सईद के खिलाफ भी एक संघीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। सईद पर भी डेनमार्क के समाचार पत्र और उसके कर्मचारियों पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications