राष्ट्रीय-राजनीति
नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही निर्बाध तरीके से चली, क्योंकि प्रश्न पूछने का अग्रिम नोटिस देने वाले सांसदों में से सिर्फ पांच ही अनुपस्थित थे।
पिछले सप्ताह प्रश्न पूछने का अग्रिम नोटिस देने वाले सांसदों में से कई के गैर-हाजिर रहने के कारण प्रश्न काल की कार्यवाही में अप्रत्याशित अड़चन पैदा हो गई थी।
सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद जी.एम सिद्देश्वरा, सुमित्रा महाजन एवं सुदर्शन भगत, कांग्रेसी सांसद सर्वेय सत्यनारायणा एवं एआईएडीएमके सांसद एम. थंबीदुरई मौजूद नहीं थे, जबकि उन्होंने प्रश्न पूछने का अग्रिम नोटिस दिया था। जब अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस सांसदों को प्रश्न पूछने को आमंत्रित किया तो ये सांसद गैर-मौजूद पाए गए।
केरल के सांसद के.सुधाकरन भी मौजूद नहीं थे, पर उनका नाम मौखिक उत्तर के लिए प्रश्नों की सूची में शामिल नहीं था। मौखिक उत्तरों के लिए कुल 20 प्रश्न दर्ज थे, लेकिन इनमें से सिर्फ छह पर ही विचार किया गया। मीरा कुमार ने सदन को सूचित किया किया सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल के दौरान मौजूद नहीं रहने की अग्रिम सूचना दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications