बाबरी विध्‍वंस की बरसी पर राज्‍यों में अलर्ट

नई दिल्ली। अयोध्‍या में विवादित बाबरी मस्जिद विध्‍वंस की बरसी के मौके पर छह दिसंबर को सभी राज्‍यों में अलर्ट घोषित करने की सलाह दी गई है। यह सलाह केंद्र सरकार ने दी है। केंद्र ने सभी राज्‍यों से सतर्कता बरतने को कहा है।

बाबरी विध्‍वंस की बरसी पर राज्‍यों में अलर्ट


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र भेजकर यह सुझाव दिया है कि रविवार यानी छह दिसंबर को किसी भी प्रकार की घटना या सांप्रदायिक हिंसा की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया जाए। इसे देखते हुए उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और गुजरात में शनिवार से ही अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कई शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

अराजक तत्‍व कर सकते हैं उपद्रव

केंद्र ने कहा है कि यदि राज्‍य सरकारों को जरूरत पड़े तो वो अर्द्धसैनिक बल मुहैया कराने को तैयार है। असल में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट के लीक होने व उससे मची राजनीतिक हलचल को देखते हुए विशेष अलर्ट जारी करने की बात कही गई है। लिब्रहान रिपोर्ट को आधार बनाकर अराजक तत्‍व देश के कुछ हिस्‍सों में उपद्रव कर सकते हैं।

वहीं फैजाबाद स्थित अयोध्‍या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। मीडियाकर्मियों के अयोध्‍या जाने पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं शहर के संवेदनशील इलाकों में ऐतियात के तौर पर सुरक्षा बंदोबस्‍त कड़े कर दिए गए हैं।

गौरतलब है 6 दिसंबर 1992 को हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर कारसेवकों ने अयोध्‍या में स्थित बाबरी मजिस्‍जद का विध्‍वंस कर दिया था, जिसके बाद देश भर में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उन दंगों में हलारों लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+