झारखण्डः राहुल, राजनाथ, नीतीश की जनसभाएं

राज्य विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ दिसंबर को 11 विधानसभा सीटों पर मत डाले जाएंगे। राजनाथ गुरुवार रात को ही यहां पहुंच गए थे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जमुआ, धनवर, बागोडर और बेर्मो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी दिन में करीब 11.30 बजे रांची पहुंचे और फिर बेर्मो में जनसभा के लिए रवाना हो गए। वह लातेहार, विसुनपुर और सिमदेगा विधासभा क्षेत्रों में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, नीतीश भी छह स्थानों पर जनसभाओं में शिकरत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications