रोग को दूर रखता है तांबा

बर्मिघम के एक अस्पताल द्वारा कराए गए शोध से इसकी पुष्टि होती है कि यह आयुर्वेदिक मान्यता काफी हद तक सही है। अस्पताल ने एक दूसरे परिप्रेक्ष्य में इसे साबित किया है। शोधकर्ताओं ने एक पारंपरिक शौचालय की शीट, नल के हैंडल एवं दरवाजे के पुश-प्लेट को हटाकर उनकी जगह तांबे से बने सामान लगा दिए।
उन्होंने दूसरे पारंपरिक शौचालय की उपरोक्त वस्तुओं की सतह पर मौजूद जीवाणुओं के घनत्व की तुलना ताम्र वस्तुओं की सतह पर उपलब्ध जीवाणुओं के घनत्व से की। वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ताम्र सतह पर उपलब्ध जीवाणु की संख्या गैर ताम्र सतह पर उपलब्ध जीवाणुओं की संख्या से 90 से करीब 100 फीसदी कम थी।
जीवाणु से मुक्ती
अध्ययन दल के प्रमुख यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बर्मिघम(यूएचबी) के प्रोफेसर टॉम इलियट कहते हैं, "बर्मिघम एवं दक्षिण अफ्रीका में परीक्षण से पता चलता है कि तांबे के इस्तेमाल से अस्पताल के भूतल को काफी हद तक हानिकारक जीवाणु से मुक्त रखा जा सकता है।"
उन्होंने कहा कि कॉपर बायोसाइड के इस्तेमाल से जुड़े शोध से भी पता चलता है कि तांबा संक्रमण को दूर करता है। यही तथ्य ताम्र पात्रों पर भी लागू होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications