राजखोवा औरा बरुआ ने परिजनों के साथ किया समर्पण (लीड-1)

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दावकी चौकी पर सुबह करीब छह बजे हथियार डाल दिए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, "राजखोवा और अन्य ने बीएसएफ कमांडरों से संपर्क किया। उनका कहना था कि वे उल्फा से हैं और आत्मसमर्पण करना चाहते हैं।"

असम के पुलिस प्रमुख शंकर बरुआ ने भी इसकी पुष्टि कर कर दी है। उन्होंने कहा, "हम राजखोवा और अन्य को असम लाने का इंतजाम कर रहे हैं।" इन लोगों को बीएसएफ के एक विशेष हेलीकॉप्टर से गुवाहाटी लाया जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वालों में राजखोवा और उसकी पत्नी कावेरी व दो बच्चे, राजू बरुआ और उसकी पत्नी व बच्चे, राजखोवा का निजी सुरक्षाकर्मी राजा बोरा एवं उल्फा के स्वयंभू विदेश सचिव साशा चौधरी की पत्नी व उनका पुत्र शामिल हैं। साशा पहले ही गिरफ्त में आ चुका है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि आत्मसमर्पण का यह नाटकीय घटनाक्रम उल्फा नेताओं और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई शुरुआती बातचीत के बाद हुआ है।

पहले की खबरों में कहा गया था कि राजखोवा को बांग्लादेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया है।

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने गुरुवार को कहा था कि 'एक बड़ी सफलता' हाथ लग चुकी है और राजखोवा के बारे में अगले कुछ दिनों या घंटे में ही पता लग जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+