नक्सलियों ने 2 चचेरे भाइयों की हत्या की
कोलकाता, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वे दोनों नक्सलियों के विरुद्ध सक्रिय संगठन के सदस्य थे।
दोनों चचेरे भाइयों के शव बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के शिमूपाल इलाके से बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार हथियारबंद संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार रात निमाई सिंघा और फनाई सिंघा को उनके घर से अगवा कर लिया था।
सूत्रों के अनुसार दोनों पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य थे लेकिन अब दोनों नक्सल विरोधी संगठन के सदस्य बन चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications