बालाघाट से अगवा नाबालिग लड़की झारखण्ड में बरामद
बालाघाट, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट से अगवा की गई नाबालिग लड़की को झारखण्ड के पाकुड़ जिले से बरामद कर लिया गया। झारखण्ड पुलिस ने अपहरणकर्ता परवेज खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंगापत इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 26-27 अक्टूबर की रात को गायब हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी।
बालाघाट के पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारीमिश्र ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि अगवा लड़की को आरोपी जावेद खान के साथ झारखण्ड पुलिस ने पाकुड़ जिले से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया है कि लड़की केा बालाघाट लाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications