दिल्ली में धुंध बरकरार, तापमान गिरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह धुंध और हल्का कोहरा था। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के बाद बादल घिर सकते हैं।"
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री ऊपर है। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, "सुबह अब तक सामान्य दृश्यता लगभग 800 मीटर रही।"
उधर कोहरे के कारण दिल्ली को आने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। रात व सुबह की ट्रेनें कोहरे के कारण तीन से चार घंटे तक लेट हुईं। यही नहीं सुबह नई दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेने भी देर से छूटीं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह की उड़ानें भी प्रभावित रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications