नक्सली का शव बरामद, 2 गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि कोल (44) की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि नक्सलियों की आपसी गोलीबारी में हुई। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक प्रतींद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि कोल की मौत नक्सलयों में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान हुई। कोल का शव गुरुवार देर शाम जिले के कोन इलाके के अमिला के जंगलों से बरामद किया गया।
सिंह ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों राकेश मिश्रा और अमर नाथ कुशवाहा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में कोल की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कोल के खिलाफ उत्तर प्रदेश, झारखण्ड और बिहार में करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। गिरफ्तार नक्सलियों ने सोनभद्र में छुपे अपने साथियों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications