राजस्थान में पल्स पोलियो टीकाकरण व्यवस्थाओं की समीक्षा
बैठक में मुख्य सचिव ने सभी सबंधित अधिकारियों को राज्य में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने राज्य में पल्स पोलियों खुराक पिलाने का शत प्रतिशत कवरेज किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि पोलियो बूथों पर नहीं आ सकने वाले बच्चों का घर-घर सर्वे के दौरान पोलियो खुराक पिलाई जाने की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से वंचित नहीं रह सके।
प्रारम्भ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव जी.एस.संधू ने राज्य में 10 जनवरी एवं 7 फरवरी 2010 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवसों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत 3 दिवस की गतिविधि के रूप में प्रथम दिन पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष के छोटे बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाई जायेगी।
इसके बाद अगले दो दिनों में बूथों पर कार्यरत वेक्सीनेटर 2-2 के दलों में विभक्त होकर घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगें जो किसी कारण बूथ पर नहीं आ पाये। इसके साथ ही प्रदेश के सभी बस स्टेण्डों व स्टेशनों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रांजिट टीमों द्वारा भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications