हिमाचल में 28 व्यक्ति अलंकरण से सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (सेवानिवृत्त) कश्मीर सिंह राणा को गणतन्त्र दिवस 2007 में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मनित किया गया। प्रदीप कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) को भी गणतन्त्र दिवस 2008 के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।
श्याम भगत नेगी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जो वर्तमान में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, तथा केशो राम, निरीक्षक प्रथम वाहिनी, जुन्गा को स्वतन्त्रता दिवस 2007 के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे। प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके इस अनुकरणीय बहादुरी के कार्य की प्रशंसा की तथा कहा कि पुलिस, गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा एवं समाज को स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दे रहे नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications