'झंडा दिवस पर शूरवीरों के बलिदान का करें स्मरण'
राव ने अपने संदेश में कहा है कि यह पावन दिन हमें सैनिकों की शहादत का पुण्य स्मरण एवं उनके परिवारों के प्रति दायित्व निर्वहन की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों की विधवाओं, विकलांग सैनिकों एवं जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के लिए सहयोग करना चाहिए।
राज्यपाल ने आमजन से अपील की है कि वे देश की सुरक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले शूरवीरों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कर उनके परिवारों के कल्याण से सम्बद्घ योजनाओं को पूरा करने के लिए आगे आएं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें बहादुर जवानों के शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान के जज्बे का स्मरण कराने के साथ ही देश की सुरक्षा के लिए प्राण और प्रण से तैनात जांबाजों और उनके आश्रितों के प्रति हमारे दायित्वों एवं कर्तव्यों का बोध कराता है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे झंडा दिवस पर वीर सपूतों और उनके परिजनों के प्रति पूरा सम्मान प्रकट करने का संकल्प लेते हुए उनके कल्याण के लिए तन-मन-धन से सहयोग के लिए आएं और मुक्तहस्त से दान करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications