कोपेनहेगन के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में चार लड़कियां भी शामिल
इन चारों लड़कियों में रामशा साजिद (16) व एदिया दुबे (17) भोपाल के कार्मेल कानवेंट सीनियर सेंकंडरी स्कूल से हैं, रुचिका पोखरियाल (19) दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज से और दीक्षा सिंह (20) पटना वूमेन्स कॉलेज से हैं। ये चारों लड़कियां वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजयी रहीं हैं। अब ये चारों 6 से 12 दिसंबर तक कोपेनहेगन में चलने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
रमेश ने कहा, "हमें युवा पीढ़ी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए वन्यजीव और वन संरक्षण के प्रति उत्साहित करने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications