हमलों के मद्देनजर असम में चौकसी बढ़ी

असम सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में तेल भंडारों, पटरियों, पुलों और बाजारों की सुरक्षा के लिए सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
सीएम बोले इस समय कुछ भी हो सकता है
राज्य के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा, "आप नहीं जानते कि किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। कुछ प्रतिक्रिया हो सकती है। हम ऐसी किसी आशंका से इंकार नहीं कर रहे हैं।" उल्फा का स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ परेश बरुआ ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया से कहा था, "हर कोई बातचीत के लिए स्वतंत्र है। परंतु मेरा रुख स्पष्ट है कि मैं कोई समझौता नहीं करुंगा। हम संप्रभुता की मुख्य मांग पर अभी तक कायम हैं और लड़ाई जारी रखी जाएगी।"
उधर, शुक्रवार सुबह उत्तरी असम के उदलगुरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी)के दो आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications