राजस्थान में आबकारी धावों में 396 व्यक्ति गिरफ्तार
आबकारी धावों एवं क्षेत्राधिकार में गश्त के दौरान कुल 693 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 452 साधारण अभियोग, 194 महत्वपूर्ण अभियोग, 18 अति महत्वपूर्ण अभियोग, 27 बी.एल.सी, 2 एन.डी.पी.एस के अभियोग शामिल है।
इन मौकों पर विभिन्न कार्रवाइयों एवं धावों में जब्त सामग्री में 27 हजार 620 भारत निर्मित विदेशी बोतलें, 761 बीयर की बोतलें, 626 देशी मदिरा की बोतलें, 4 हजार 737 अवैध शराब की बोतलें शामिल है। इनके अलावा 3 हजार 604 वाश लीटर, 1 हजार 126 स्प्रिट लीटर, 1 हजार 189.600 कि.ग्रा. डोडा पोस्त, 1.400 कि.ग्रा. भांग जब्त की गई है।
इस प्रकार इन कार्रवाइयों में 5 ट्रक, 1 जीप, 3 कार, 7 मोटरसाईकिल, 5 स्कूटर, 3 मोपेड सहित कुल 24 वाहन जब्त किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications