भारत की विकास दर 8-9 फीसदी हो जाएगी : विश्व बैंक (लीड-1)

जोएलिक ने देश के अपने चार दिवसीय दौरे के समापन के वक्त संवाददाताओं से कहा, "अगले एक या दो वर्षो में भारत की विकास दर फिर से आठ से नौ फीसदी की रफ्तार पर लौट सकती है, जैसा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में परिकल्पित है।"

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास दर 6.5-7 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

जोएलिक ने कहा, "भारत एक स्पष्ट दृष्टि के साथ आर्थिक संकट से उबर गया है। उसे पता है कि पूर्व की विकास दर को हासिल करने के लिए उसे क्या कदम उठाने होंगे।"

जोएलिक ने अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की।

जोएलिक ने कहा, "भारत की मजबूत वित्तीय और मौद्रिक नीति के कारण निर्यात में गिरावट को रोकने में सफलता मिली और खाद्य, ईंधन और वित्तीय संकट के रूप में आए कुछ बाहरी झटकों के बीच भी यह देश अपने को खड़ा रख पाया है।"

जोएलिक के अनुसार भारत के संकट प्रबंधन के उपाय और इसकी 1.2 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था से स्थायी वैश्विक मांग, दुनिया को आर्थिक मंदी से उबरने में मदद करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+