दादरी विद्युत परियोजना पर प्रतिबद्धता बरकरार : रिलायंस पॉवर
अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कंपनी ने उम्मीद जाहिर की है कि राज्य सरकार 7,480 मेगावाट की गैस आधारित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु तत्काल कदम उठाएगी।
रिलायंस पॉवर के मुख्य कार्यकारी जे.पी.चलसानी ने कहा, "यह अपने आप में आश्चर्यजनक और चौंकाने वाला है कि हमारे कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वी आम तौर पर उच्च न्यायालय के फैसले के प्रभाव और अवसर को विकृत रूप में पेश कर रहे हैं और अपने जनसंपर्क एजेंसियों के जरिए दुर्भावनापूर्ण व गलत सूचनाएं फैला रहे हैं।"
चलसानी ने टेलीकांफ्रेंस के जरिए कहा, "यह परियोजना दुनिया की सबसे बड़ी गैस आधारित विद्युत परियोजना होगी। इसकी लागत 25,000 करोड़ रुपये होगी। कंपनी के पास इस परियोजना के लिए जरूरी सभी तरह की मंजूरियां उपलब्ध हैं।"
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से केवल यह कहा है कि भूमि अधिग्रहण में निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाए।
वर्ष 2004 में रिलायंस पॉवर ने राज्य सरकार के साथ समझौता किया था जिसके तहत राज्य सरकार इस परियोजना के लिए 2500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर कंपनी को मुहैया कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications