बिहार में 7 क्विंटल विस्फोटक बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस विस्फोटक पदार्थो के बारे में सुराग मिलने पर सभी मुख्य मार्गो पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर उसमें सवार कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई । उनकी निशानदेही पर बोझा पंचायत के एक गांव से पांच क्विंटल विस्फोटक बरामद किया गया है।
उधर, जमुई के पुलिस अधीक्षक राकेश राठी ने शुक्रवार को बताया कि विस्फोटक किस तरह का है, इसका पता लगाया जा रहा है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications