अफगानिस्तान में सैन्य बढ़ोतरी में 7,000 सैनिक शामिल होंगे : नाटो प्रमुख

लंदन, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। नाटो के महासचिव एंडर्स फोग रासमुसेन ने शुक्रवार को कहा है कि 25 देशों से 7,000 अतिरिक्त सैनिक अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में तैनात किए जा रहे 30,000 सैनिकों में शामिल होंगे।

रासमुसेन ने इस बात का खुलासा नहीं किया इस सैन्य सहयोग में शामिल कितने देश नाटो के सदस्य हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि इस सैन्य बढ़ोतरी के साथ ही अफगानिस्तान में विदेशी सैनिकों की संख्या लगभग 140,000 हो जाएगी।

रासमुसेन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा जुलाई 2011 तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की तय की गई समय सीमा अफगानिस्तान छोड़ने के निर्णय का संकेत नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+