कैट परीक्षा का कार्यक्रम 20 शहरों में एक दिन आगे बढ़ा
अमेरिकी कंपनी प्रोमेट्रिक की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "प्रोमेट्रिक और भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) ने कैट की परीक्षा आठ दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। कैट की परीक्षा 28 नवंबर से सात दिसंबर, 2009 तक यानी 10 दिनों में पूरी होनी थी।"
प्रोमेट्रिक ने कहा है, "कैट परीक्षा के लिए आठ दिसंबर को सुबह का जो अतिरिक्त सत्र जोड़ा गया है, वह मात्र उन 20 शहरों में उपलब्ध होगा, जहां परीक्षार्थियों को परीक्षा के मूल कार्यक्रम (28 नवंबर से सात दिसंबर) में शामिल नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications