नक्सलियों ने चचेरे भाइयों सहित 3 की हत्या की (लीड-1)

मारे गए तीनों लोग लालगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध सक्रिय संगठन के सदस्य थे। उन्हें बेलपहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर से नक्सलियों ने अगवा कर लिया था।

मारे गए लोगों बदरी सोरेन, निमाई सिंघा और फनाई सिंघा के शव बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के शिमूपाल इलाके से बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार हथियारबंद संदिग्ध नक्सलियों ने गुरुवार रात को बदरी सोरेन, निमाई सिंघा और फनाई सिंघा को उनके घर से अगवा कर लिया था।

एक अधिकारी ने कहा कि निमाई सिंघा और फनाई सिंघा की उम्र करीब 30 साल थी और दोनों पहले मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य थे लेकिन अब दोनों नक्सल विरोधी संगठन के सदस्य बन चुके थे।

उधर नक्सलियों द्वारा लालगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत रामगढ़ चौकी के पास किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस कांस्टेबल अरु भूइयां घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) ने पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिले में मंगलवार से पांच दिन के बंद की घोषणा की थी। समिति ने फसल कटाई के मौसम को देखते हुए नक्सल विरोधी अभियान को 15 दिन के लिए रोकने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+