भारतीय छात्रों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे : आस्ट्रेलियाई मंत्री
रोजगार, प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा मंत्री ओब्रीन ने कहा है, "इन हमलों को रोकने के लिए हम सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। ये हमले अवसरवादी प्रकृति के हैं। ये आपराधिक गतिविधियां हैं।"
अप्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि के साथ यहां मुलाकात के बाद ओब्रीन ने कहा, "हम यहां यह भरोसा दिलाने के लिए आए हैं कि हमारा समाज बहुत सहिष्णु है। हमारे लिए भारतीय विद्यार्थी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। हम भारतीय विद्यार्थियों पर हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications