संक्षिप्त सूचना पर किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार : सेना
नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सेना की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि वह पूरी तरह तैयार है और संक्षिप्त सूचना पर किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम है।
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "यह सर्वविदित है कि हमारे सशस्त्र बल अति संक्षिप्त सूचना पर किसी भी चुनौती से निपटने में सक्षम, युद्ध अनुकूल और पूरी तरह तैयार हैं।"
बयान में आगे कहा गया है, "यह स्पष्ट किया जाता है कि आधुनिकीकरण एक सुनिश्चित प्रक्रिया है और प्रगतिशील प्रकृति का है। सैन्य हार्डवेयर की कमी की नियमित रूप से समय-समय पर समीक्षा की गई है और इन्हें बदले जाने की योजना है।"
हाल में मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि सेना की सामरिक तैयारी उसके आधुनिकीकरण में हो रही देरी के कारण प्रभावित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications