गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान नंद किशोर त्रिखा को
भोपाल, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर त्रिखा को भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जी. एन. रे ने प्रदान किया। इस मौके पर रे ने मीडिया में आई गिरावट पर चिंता जताई।
पूर्व न्यायमूर्ति रे ने त्रिखा को शाल श्रीफल के साथ एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की। इस अवसर पर रे ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है परंतु वह आज दोराहे पर खड़ा है। इसमें गिरावट आ रही है जो समाज और प्रजातंत्र के लिए चिंताजनक है। मीडिया को इस स्थिति से उबारने के लिए पत्रकारों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि त्रिखा का सम्मान पत्रकारिता के आदशरें का सम्मान है।
इस मौके पर त्रिखा ने कहा कि आज पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ा संकट विश्वसनीयता का है। पत्रकारिता अपनी जड़ से कट रही है। आज जरूरत इस बात की है कि मीडिया विश्वसनीयता का सहज सोच और संस्कार अपने कर्म में स्थापित करें।
इस मौके पर पत्रकार राजेंद्र प्रभु, राजेंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। त्रिखा के प्रशस्ति पत्र का वाचन विश्व़िद्यालय के कुलपति अच्युतानंद मिश्र ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications