छत्तीसगढ़ का शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फरार
रायपुर की स्थानीय अदालत ने शीर्ष अधिकारी की जमानत याचिका को दो बार खारिज कर दिया था। पुलिस शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद सिंह की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि इस अधिकारी पर वर्ष 2004-06 में महंगे उपकरणों की खरीद से संबधित मामले में एक निजी कंपनी का पक्ष लेने का आरोप है।
उधर, राज्य सरकार भी इस मामले में पुलिस की सहायता न करने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications