बाबरी विध्वंस की पूर्व संध्या पर सपा का 'अल्पसंख्यक सम्मेलन'
अल्पसंख्यक सम्मेलन में पार्टी के महासचिव अमर सिंह और सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी को आमंत्रित किया गया है। अल्पसंख्यक सम्मेलन में अबू आजमी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सपा के कानपुर इकाई के जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, " कानपुर के मर्चेट चैम्बर हाल में शनिवार को अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।"
बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर कानपुर जैसे अल्पसंख्यक बहुल शहर में अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित करने के पीछे क्या मकसद है..इस सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि सपा हमेशा मुसलमानों के हितों के लिये काम करती रही है और उसी कड़ी में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज की समस्याओं पर चर्चा होगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि आगामी 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की 17वीं बरसी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications