भारत-नेपाल के बीच सुरक्षा मसले पर उच्चस्तरीय बैठक शुरू

भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव सतीश मेहता व नेपाल के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव के. अधिकारी के नेतृत्व में हो रही इस तीन दिवसीय बैठक में सीमा पार से बढ़ रहे आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम और आपस में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।

बैठक में नेपाली प्रधानमंत्री के अगस्त माह में भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग को लेकर जताई गई प्रतिबद्धता के मामले में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नेपाली सैनिकों को भारत में प्रशिक्षण देने व पश्चिमी नेपाल के सुरखेत में हवाई पट्टी बनाने में भारतीय मदद को लेकर भी चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि नेपाल की रक्षा मंत्री विद्या भंडारी की भारत यात्रा के दौरान भारत ने हवाई पट्टी बनाने में सहयोग का वादा किया था।

सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए समय पर सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बैठक में रक्षा, गृह और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही नेपाल के खुफिया विभाग के अधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं।

यह है बैठक गत माह दोनों देशों के गृह सचिवों के बीच हुई बैठक की कड़ी है। नेपाल को हालांकि अभी गृह मंत्री भीम रावल की भारत की अधिकारिक यात्रा की तिथि निश्चित करना है।

रावल ने पिछले महीने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा को रद्द कर दी थी। नेपाल में गठबंधन सरकार पर माओवादियों के बढ़ते दवाब के कारण यह यात्रा रद्द कर दी गई थी।

स्थानीय मीडिया ने रावल के भारत दौरा रद्द करने को अलग रंग देते हुए प्रसारित किया कि यह भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि के मसले पर भारत के अतिरक्त दवाब के कारण किया गया। उल्लेखनीय है कि यह संधि पिछले आठ साल से लंबित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+