कोपेनहेगन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 6 राष्ट्रों ने उठाए कदम
सिंगापुर, केप वर्डे, कोस्टा रिका, आइसलैंड, स्लोवानिया व संयुक्त अरब अमीरात सहित छह देश समुद्र तल की बढ़ रही ऊंचाई से उत्पन्न खतरे को कम करने की दिशा में द्वीपीय राष्ट्रों को सहयोग करेंगे।
सिंगापुर स्टेट्स टाइम्स में प्रकाशित इन देशों के विदेश मंत्री के साझा बयान में कहा गया है कि वातावरण में बढ़ रहे उत्सर्जन को कम करने के लिए वे तैयार हैं। बयान में कहा गया है कि कोपेनहेगन सम्मेलन को सफल बनाने में हमारे ये छोटे प्रयास मिल का पत्थर साबित होंगे।
हालांकि, प्रस्ताव भले ही साझा हो पर उर्त्सजन को कम करने के लिए सभी के दायित्व अलग-अलग होंगे। यह देश की जरूरत व वातावरण के मुताबिक तय की जाएगी। बयान में स्पष्ट किया गया है कि उनका यह प्रस्ताव ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए कोई रोड मैप नहीं है।
उधर, सिंगापुर में गुरुवार को बातचीत में इन मंत्रियों ने कहा कि 2020 तक वे 16 फीसदी उत्सर्जन कम करने को तैयार हैं। इन छह विकाशील द्वीप राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि इसके लिए उन्हें तकनीक व वित्तीय मदद की जरूरत होगी इसके बगैर कटौती संभव नहीं है।
इन राष्ट्रों का साझा बयान कोपेनहेगन सम्मेलन से दो दिन पूर्व आया है जो काफी महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका व चीन ने भी 2020 तक उत्सर्जन कम करने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications